{"_id":"6228f21ce3781c7570308ddd","slug":"hathras-health-check-up-of-inmates-being-conducted-regularly-hathras-news-ali2867746145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नियमित रूप से कराई जा रही संवासिनियों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नियमित रूप से कराई जा रही संवासिनियों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
हाथरस : राजकीय महिला शरणालय का ऑनलाइन निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार द्वारा गठित समिति ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा का ऑनलाइन निरीक्षण किया। समिति में शामिल सदस्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिलोकपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) कोर्ट संख्या एक प्रतिभा सक्सेना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) नम्रता शर्मा ने कोरोना महामारी के चलते निरीक्षण की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की।
समिति के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं समस्त सदस्यों ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा की प्रभारी अधीक्षिका से निरुद्ध महिला संवासिनियों के बारे उनके खान-पान से जानकारी हासिल की। उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और कोविड-19 की जांच आदि के बारे में वार्ता की। प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि संवासिनियों की स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से कराई जाती है। सभी संवासिनियों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, साबुन, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए समय-समय पर जागरुक किया जा रहा है।
निरीक्षण के समय गठित समिति ने जनपद हाथरस से संबंधित संवासिनियों के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि जिले से संबंधित कोई भी संवासिनी राजकीय महिला शरणालय में निरुद्ध नहीं है। अन्य जनपदों से संबंधित संवासिनियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और भोजन के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी अधीक्षिका से संवासिनियों के कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सभी संवासिनियों को कोविड-19 के टीके की खुराक लग चुकी है। संवाद