{"_id":"5eaafe958ebc3e90233f03e4","slug":"hathras-health-check-up-of-five-family-members-returned-from-delhi-hasayan-news-ali232585917","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दिल्ली से लौटे एक परिवार के पांच सदस्यों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दिल्ली से लौटे एक परिवार के पांच सदस्यों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन
हाथरस: हसायन के गांव छीतीपुर में दिल्ली से आए एक परिवार के सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से गुरुवार को अपने गांव छीतीपुर में आए एक परिवार के पांच सदस्यों का आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
गांव छीतीपुर के एक परिवार के पांच सदस्य गुरुवार को क्षेत्र के दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेकर किराये के वाहन से आए हैं। जैसे ही गांव की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इन लोगों के गांव आने की जानकारी हुई तो वह सभी सदस्यों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच र्गइं।
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुरोध पर सीएचसी पर सभी सदस्यों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए गोल घेरों में खड़ा किया गया। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनू निमेष ने बताया कि सभी पांचों सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण भलीभांति किया गया है। किसी भी सदस्य को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं है। सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद उनको घर भेज दिया गया है।