{"_id":"639224fc8991a8639e040db1","slug":"hathras-head-constable-injured-in-collision-with-stray-cow-dies-during-treatment-hathras-news-ali306528780","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छुट्टा गोवंश की टक्कर से घायल मुख्य आरक्षी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छुट्टा गोवंश की टक्कर से घायल मुख्य आरक्षी की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
हाथरस : गोवंश की टक्कर से मृत मुख्य आरक्षी राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी के निकट सांड़ की टक्कर से घायल हुए मुख्य आरक्षी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा मुख्य आरक्षी राजकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बुधवार की शाम को कोतवाली हाथरस सदर में तैनात मुख्य आरक्षी राजकुमार निवासी नगला गूदे थाना भरथना जिला इटावा जब सासनी से बाइक से हाथरस आ रहे थे तो रास्ते में आवारा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेेज भेजा गया।
वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राजकुमार की तैनाती कोतवाली सदर में थी, जबकि वह सासनी कोतवाली बैरक में रहते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस पहुंचकर मुख्य आरक्षी राजकुमार के पार्थिव शरीर पर रीथ व पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस एवं जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं मुख्य आरक्षी राजकुमार के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी ने मुख्य आरक्षी राजकुमार के पार्थिव शरीर पर रीथ एवं पुष्पगुच्छ अर्पित किए एवं इस क्रम में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों द्वारा भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। सेरेमोनियल गारद द्वारा शोक सलामी दी गई। एसपी और अन्य अधिकारियों द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सरकारी गाड़ी व गारद के साथ गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद