फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras brick will be built in Ayodhya Ram temple construction

अयोध्या राम मंदिर निर्माण में लगेंगी हाथरस की ईट

Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras brick will be built in Ayodhya Ram temple construction
श्रीराम मंदिर निर्माण में लगेंगी हाथरस की ईंटें
विज्ञापन

आंदोलन में प्रत्येक गांव से ली गई थी एक-एक ईंट, ट्रक के जरिये पहुंचाई थीं अयोध्या
राम मंदिर आंदोलन में कई बार जेल गए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य ने किया दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में हाथरस की ईंटें भी लगेंगी। उस समय प्रत्येक गांव से एक-एक ईट एकत्रित की गई। ट्रक के जरिए अयोध्या पहुंचाई गई थीं। राम मंदिर आंदोलन में भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य का खासा योगदान रहा है। आंदोलन में गिरफ्तारी से लेकर रथयात्राओं में सहभागिता की है।
उल्लेखनीय है कि 1988 से छह दिसंबर 1992 तक राम मंदिर निर्माण का आंदोलन चला। वर्ष 1990 में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य कार सेवा के लिए तीन जत्थे लेकर अयोध्या गए। भाजपा के संस्थापक सदस्य व वयोवृद्ध नेता आर्य ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि तीनों जत्थों में करीब 300 लोग शामिल थे। जो कारसेवक जाते थे, वह सरयू मेें स्नान कर रामलला हम आएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे, के नारे के साथ गिरफ्तारी देते थे।
विज्ञापन

उस समय बरेली, आगरा आदि स्थानों से आने वाली जन जागरण यात्राओं का शहर में आगमन पर स्वागत किया गया था । इस दौरान प्रत्येक गांव से एक एक ईंट एकत्रित की गई थी, जिसमें हाथरस जिले से भी ईंट एकत्रित कर ट्रक के जरिए अयोध्या भेजी गई। उन्होंने बताया कि जो ईंट यहां से भेजी गई थी, वह वहां आज भी सुरक्षित रखी हुई है। यह ईंटें उस स्थान पर अभी भी रखी हैं, जहां पत्थर तराशे जा रहे हैं। इसके अलावा विदेशों से भी मंदिर निर्माण के लिए ईटें आई थी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में यहां के सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, रजनी आंधीवाल के अलावा जलालपुर, लाड़पुर, लहरा, कौमरी आदि गांवों के लोगों का भी मंदिर आंदोलन में खासा योगदान रहा है। इसके अलावा अभिषेक रंजन आर्य, सुनीत आर्य आदि का भी काफी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed