{"_id":"5e988f268ebc3e775321cf4a","slug":"hathras-hathras-became-corona-free-all-four-patients-negative-hathras-news-ali231511650","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हाथरस हुआ कोरोना मुक्त, चारों मरीज निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हाथरस हुआ कोरोना मुक्त, चारों मरीज निगेटिव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को चौथे मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। तीन मरीजों की रिपोर्ट एक दिन पहले बुधवार को ही निगेटिव आ गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी को कोविड-1 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। हाथरस जिला अब कोरोना मुक्त हो गया है।
जिलाधिकारी (डीएम) प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जनपद से 14 और संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई है। उल्लेखनीय है सासनी पुलिस ने पिछले महीने सासनी की एक मस्जिद से कुछ जमाती पकड़े थे, जो दिल्ली के निजामुद्दीन में कार्यक्रम में शामिल होकर आए थे। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इन चारों को मुरसान में बनाए गए कोविड-1 हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। उसके बाद इनके संपर्क में आए लोगों और बाहरी लोगों की खोजबीन कराई गई थी और लगातार इनके नमूने लिए गए थे। इनके नमूने लगातार जांच के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भेजे गए थे। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी भर्ती कुछ लोगों के नमूने लिए गए थे। बृहस्पतिवार को जिले में एक जमाती सहित 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।