फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras and Sikandrau assembly got the budget, Sadabad empty handed

हाथरस : हाथरस व सिकंदराराऊ विधानसभा को मिला बजट, सादाबाद खाली हाथ

Sun, 09 Oct 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:28 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)रालोद विधायक गुड्डू चौधरी ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है।गुड्डू चौधरी का कहना है कि जिले में तीन विधानसभा हैं।विकास की उम्मीद लगाए बैठे क्षेत्र के लोग भी यह बात आसानी से समझ रहे हैं कि सरकार विकास कार्यों को लेकर भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन
Hathras: Hathras and Sikandrau assembly got the budget, Sadabad empty handed
हाथरस : विधायक प्रदीप चौधरी। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रालोद विधायक गुड्डू चौधरी ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सादाबाद विधानसभा में मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उन प्रस्तावों पर गौर नहीं फरमाया गया जबकि हाथरस व सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में मार्गों के लिए बजट आवंटित कर दिया गया।
गुड्डू चौधरी का कहना है कि जिले में तीन विधानसभा हैं। भाजपा विधायकों के साथ क्षेत्र के कई मार्गों के निर्माण के लिए उन्होंने भी प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन उन प्रस्तावों पर गौर नहीं फरमाया गया। जबकि अन्य दो विधानसभा हाथरस व सिकंदराराऊ में चार मार्गों के लिए सरकार ने बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार उन्हीं विधानसभा के प्रस्तावों पर ध्यान दे रही है, जहां उनकी पार्टी के विधायक हैं। विपक्षी पार्टी के विधायकों के प्रस्तावों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सरकार इस तरह विपक्षी विधायकों के साथ नहीं प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। विकास की उम्मीद लगाए बैठे क्षेत्र के लोग भी यह बात आसानी से समझ रहे हैं कि सरकार विकास कार्यों को लेकर भेदभाव कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed