फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hard work and dedication can fulfill every goal: Mary Kom

हाथरस: मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हो सकता है पूरा- मैरी कॉम

Sat, 16 Nov 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hard work and dedication can fulfill every goal: Mary Kom
हाथरस के संत फ्रांसिस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुक्केबाज मैरी कॉम और अन्य अतिथियों को सम्? - फोटो : HATHRAS
मेहनत, लगन से हर लक्ष्य हो सकता है पूरा: मैरी कॉम
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स डे के समारोह में विश्व विजेता महिला मुक्केबाज ने दिया बच्चों को संदेश
रंगारंग सांस्कृतिक, खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तुत कर बच्चों ने बांधा समां, मैरी कॉम और उनके पति का किया जोशीला स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विश्व विख्यात महिला मुक्केबाज व पद्म भूषण एमसी मैरी कॉम ने संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में वार्षिक स्पोर्ट्स डे के समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में वह सब हासिल कर सकते हैं, जो सपने उन्होंने देख रखे हैं। मैरी कॉम ने अपने जीवन की सफलता और संघर्ष के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। उनका इस भव्य कार्यक्रम में बेहद जोशीला स्वागत किया गया। मैरी कॉम के साथ उनके पति ओन्लर कॉम भी मौजूद रहे।
मैरी कॉम ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब चार बच्चों की मां होकर विश्व विजेता बन सकती हैं तो आप भी वह सब हासिल कर सकते हो, जिसके सपने आपने अपने जीवन में संजो रखे हैं। मैरी कॉम ने कहा कि मैने अपने जीवन में सारे खिताब और उपलब्धियां मेहनत और लगन से हासिल की हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से अपील की कि वह अपनी बेटियों को प्रोत्साहित करें। बिना आपके सहयोग के आपकी बेटियां अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ सिटी राम शब्द यादव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा एलकेजी, यूकेजी के छात्र व छात्राओं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र व छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज मैराथन के विजेताओं द्वारा मशाल जलाकर भागते हुए और अग्नि को प्रज्ज्वलित कर किया। 300 बच्चों द्वारा मार्च पास्ट कर अनूठा समा बांध दिया गया। मार्च पास्ट से पहले मैरी कॉम ने चारों सदनों का निरीक्षण किया। मैरी कॉम ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2019 में कक्षा दस व 12वीं के टॉपर्स को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण हजारों लोगों से खचाखच भरा हुआ था। विशिष्ट अतिथि एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों को मैरी कॉम के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राबर्ट वर्गीज ने चारों सदनों के कप्तानों को झंडा सौंपा।
विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एलकेजी और यूकेजी के लगभग ढाई सौ बच्चों की ड्रिल देखने लायक थी। प्रार्थना नृत्य में लगभग सौ बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। भारत की महान धरोहर लोकनृत्य गरबा पर भी काफी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न साइकिल रेस व दौड़ो का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ.रार्बट वर्गिस ने अपने संदेश में कहा कि मैरी कॉम ने हमारे आतिथ्य को स्वीकार कर हमें कृतज्ञ किया। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
अपने बीच में मैरी कॉम को देख चहक उठे बच्चे
हाथरस। विश्व मुक्केबाजी का आठ बार खिताब जीत चुकी मैरी कॉम को अपने बीच में पाकर बच्चे चहक उठे। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं से लेकर विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं में भी मैरी कॉम के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने की होड़ लगी रही। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा।

मैरी कॉम ने जहां अपने उद्बोधन से बच्चों का दिल जीत लिया तो बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करने से मैरी कॉम भी काफी प्रफुल्लित दिखाई दीं। बच्चों से उनके अभिभावकों से भी मैरी कॉम ने दर्शक गैलरी में पहुंच कर हाथ मिलाया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन तैयारी कर रहा था। विद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर काफी समय से रिहर्सल भी कराया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य राबर्ट वर्गीस ने बताया कि वह पिछले तीन साल से इस कोशिश में थे कि मैरी कॉम कॉलेज में आएं। उन्हें अब इसमें सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed