{"_id":"5fc92f9e8ebc3e74f56212c6","slug":"hathras-hanuman-chalisa-will-be-recited-in-the-temple-of-settlements-on-tuesday-and-saturday-hathras-news-ali250237568","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मंगलवार व शानिवार को बस्तियों के मंदिर में होगा हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मंगलवार व शानिवार को बस्तियों के मंदिर में होगा हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
हाथरस : मां पीतांबरी मंदिर में आयोजित धर्म जागरण मंच की बैठक में उपस्थित लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण समन्वय की बैठक मेंडू गेट स्थित मां पीतांबरा के मंदिर में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद पर कानून बनाने पर खुशी जाहिर की गई।
संघ के प्रांत प्रमुख दिनेश लवानिया ने कहा कि अब संगठन की दृष्टि से नगर में 27 बस्ती से बढ़ाकर अब 33 बस्ती कर दी गई हैं। उन्होंने धर्म जागरण के जिला प्रशासनिक प्रमुख नवनीत गौतम को हर बस्ती में धर्म रक्षा समिति के संयोजक एवं सह संयोजक बनाने का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा समिति अपनी बस्ती में धर्मांतरण रोकने के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बस्ती के किसी भी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कराएंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी समीक्षा धर्म जागरण के जिला संयोजक अनिल शर्मा द्वारा की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लव जिहाद पर बनाए गए कानून पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक में धर्म जागरण के जिला संयोजक अनिल शर्मा, जिला प्रशासनिक प्रमुख नवनीत गौतम, नगर संयोजक हिमांशु मिश्र, शुभम शर्मा, मोहित वर्मा, प्रदीप, पंकज, राजकुमार, रोहित, विपुल आदि थे।