{"_id":"60f073938ebc3ef9fe5a189f","slug":"hathras-hacking-the-number-and-sending-obscene-messages-on-whatsapp-hathras-news-ali268201653","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नंबर को हैक कर व्हाटसएप पर भेज रहा अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नंबर को हैक कर व्हाटसएप पर भेज रहा अश्लील मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दूसरे नंबर को हैक कर उस पर व्हाट्सएप चलाकर कोई शातिर लोगों को अश्लील संदेश भेज रहा है। एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। महिला पति के साथ इसकी शिकायत लेकर कोतवाली सदर पहुंची। वहां से उसे साइबर सेल जाने के लिए कह दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके की निवासी महिला अपनी शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस के पास पहुंची। महिला ने बताया कि वह की-पैड वाला मोबाइल फोन चलाती है। किसी ने उसके फोन नंबर से व्हाट्सएप चला रखा है और वह व्यक्ति उसके जानने वालों पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। इसकी जानकारी महिला को उस वक्त हुई, जब रिश्तेदारों ने उसे फोन कर व्हाट्सएप चलाने के बारे में पूछा।
जानकारी होने के बाद महिला घबरा गई। व्हाट्सएप चलाने वाला महिला की वीडियो व वायस कॉल को रिसीव नहीं कर रहा। महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाली सदर से महिला को साइबर सेल भेजा गया है, ताकि मामले की जानकारी सही से हो सके और संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।