{"_id":"61e0757aa0d3201bfa374476","slug":"hathras-guddu-chaudhary-became-the-candidate-of-rld-sp-alliance-from-sadabad-assembly-constituency-sadabad-news-ali283026989","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गुड्डू चौधरी बने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गुड्डू चौधरी बने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी गुड्डू चौधरी। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आखिरकार इंतजार समाप्त हुआ। जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल और सपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित हो गए। सूची जारी होने पर गुड्डू ने कहा कि उनका क्षेत्र के किसान, मजदूरों, गरीब व सभी वर्ग के लोगों के साथ जुड़ाव और पार्टी के लिए किया गया कड़ा संघर्ष रंग लाया।
गौरतलब है कि प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी सक्रिय राजनीति में वर्ष 2010 में आए। उन्होंने किसानों के मसीहा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की विचारधारा वाली पार्टी राष्ट्रीय लोकदल से राजनीति की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक इसी पार्टी से जुड़े रहे।
उन्होंने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल से टिकट मांगा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद 2015 में गुड्डू चौधरी जिला पंचायत का चुनाव वार्ड नंबर 16 से पहली बार लड़े और पहली ही बार में इस चुनाव में रिकॉर्ड पांच हजार मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव में गुड्डू चौधरी ने फिर से रालोद से टिकट मांगी, लेकिन फिर कामयाबी नहीं मिली। 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 16 से रिकॉर्ड 14 हजार मतों से जीत दर्ज की।
उन्हें रिकॉर्ड 18 हजार वोट मिले। इस चुनाव में उन्होंने विपक्षी प्रत्याशी विनोद उपाध्याय को हराया था। इसी चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी शशि चौधरी को वार्ड नंबर 15 से लड़ाया, जिन्हें करीब साढ़े आठ हजार मत प्राप्त हुए और करीब साढ़े तीन हजार वोटों से जीत दर्ज की।
इसी चुनाव में उन्होंने सादाबाद क्षेत्र के रालोद समर्थक प्रत्याशी जिला पंचायत के वार्ड नंबर 18 से उम्मेद सिंह को भी जिताने में भी अपनी अहम भूमिका अदा की। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें सिर्फ एक मत से हार का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा रालोद ने उनकी पार्टी में सक्रियता को देखते हुए प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को सबसे पहले प्रदेश सचिव बनाया, उसके बाद उन्हें प्रदेश महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बृज क्षेत्र अध्यक्ष रहे।
गुड्डू चौधरी किसान आंदोलन से लेकर किसान, मजदूर व छोटे दुकानदारों, गरीब, असहायों, आम लोगों की समस्याओं को लेकर भी हमेशा सक्रिय रहे।
हाथरस के चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में गत वर्ष एक बिटिया के साथ हुई शर्मसार कर देने वाली घटना के दौरान भी उन्होंने स्वयं पुलिस की लाठियां खाकर जयंत चौधरी को बचाया था, जिसे न तो चौधरी चरण सिंह के अनुयायी भूले हैं और न रालोद का कोई कार्यकर्ता इस घटना को भूला है।
आज पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेगे गुड्डू चौधरी
रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सभी रालोद कार्यकर्ताओं के साथ सादाबाद मथुरा अड्डा तिराहा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संवाद