फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Green fodder and water should be available in sufficient quantity to the cows

हाथरस : गोवंशों को हरा चारा और पानी रहे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Green fodder and water should be available in sufficient quantity to the cows
गर्मी के मौसम में गो आश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंशों के रखरखाव को लेकर सीडीओ ने पशुपालन विभाग व राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ तहसील में बैठक की। उन्होंने तहसील सदर क्षेत्र में गो आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गोवंशों के लिए चार और पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यहां तहसील सदर क्षेत्र में 13 अस्थाई गो आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें गोवंशों की देखरेख के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है। गोशालाओं में रखे पशुओं का समय-समय पर चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन

सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि गो आश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों को गर्मी का मौसम देखते हुए हरियाली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed