{"_id":"60bd0b6e8ebc3ef795758939","slug":"hathras-gram-panchayat-members-elected-unopposed-in-361-wards-hathras-news-ali264873862","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 361 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 361 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत सदस्य
विज्ञापन
हाथरस : ब्लॉक हाथरस पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करते लोग।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत उपचुनाव के तहत ब्लॉक सदर परिसर में सुबह से 377 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान 361 वार्डों में एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुए। इन वार्डों में निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य घोषित हुए। वहीं 16 वार्डों में 33 नामांकन पत्रों की जांच जारी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले की 411 ग्राम पंचायतों में 2672 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं देर शाम तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आए नामांकन पत्रों की जांच जारी रही। इसी क्रम में ब्लॉक सदर में सुबह से ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर नामांकन दाखिल होना शुरु हो गया। यहां 377 रिक्त वार्डोँ के लिए नामांकन पत्र लिए गए।
न्याय पंचायत वार एआरओ ने नामांकन पत्र लिए। यहां ब्लॉक सदर में 361 वार्डों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुए। इन वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं 16 वार्डों पर 33 नामांकन प्राप्त हुए। इन नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। आज उम्मीदवारी वापिस की जाएगी। इसके बाद चुनाव कराए जाने को लेकर खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
341 पदों के लिए 395 ने किए नामांकन
सादाबाद। विकास खंड की 58 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम पंचायतों के प्रधान संगठन पूरा न होने की वजह से गत दिनों शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे। करीब 25 पंचायतें ऐसी थीं। जहां संगठन तो पूरा हो गया था, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हुई थी। लिहाजा इन पंचायतों में फिर से ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को सादाबाद के विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा किए गए। एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने बताया कि 53 ग्राम पंचायतों के 341 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 395 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। संवाद