{"_id":"6238c65cad185a028b114332","slug":"hathras-government-is-disobeying-promises-to-farmers-ch-malkhan-sasni-news-ali28752712","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसानों से वादाखिलाफी कर रही सरकार : चौ. मलखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसानों से वादाखिलाफी कर रही सरकार : चौ. मलखान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को पूरा कराने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। किसान मोर्चा ने सरकार के आश्वासन पर भरोसा कर दिल्ली बॉर्डर से आंदोलन खत्म करने का एलान किया था। लेकिन, उन मांगों को पूरा नहीं किया गया। न तो एमएसपी पर कोई कानून बनाया है और ना ही कमेटी गठित की घोषणा की है।
ज्ञापन में मांग की है कि किसानों पर दर्ज सभी प्रकार के मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य षडयंत्रकारी अजय मिश्र को केंद्रीय मंत्री मंडल में रखना मर्यादा के खिलाफ है। मौके पर गजेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, राजकुमार सिंह, जोरावर सिंह, दलवीर सिंह, सत्यदेव पाठक, शाजिद अली, जगवीर सिंह, राजवीर सिंह, चरन सिंह, सत्यवीर सिंह, भौतेंद्र प्रताप, समरेंद्र सिंह, दीपेश आदि थे।