फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government claims are flying, electricity is not available in these villages

हाथरस : सरकारी दावों की उड़ रही धज्जियां, इन गांवों में नहीं मिल रही बिजली

Wed, 27 Jul 2022 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government claims are flying, electricity is not available in these villages
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बारिश का मौसम बिजली सिस्टम के लिए खलनायक बन गया है। बारिश के दौरान हो रहे फॉल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। बुधवार को बारिश के दौरान कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को करीब चार से पांच घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर बिजली देने की बात कह रही है, लेकिन दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शहर, देहात और कस्बों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार को शहर के गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट के कारण कई घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं देहात के चंदपा, ऊघई, सलेमपुर, वाहनपुर, नगला रति आदि विद्युत उपकेंद्रों से जुड़ी बिजली की लाइनों में भी खराबी आ गई। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उद्योग-धंधे और अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है फॉल्ट की समस्या को दूर करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती से पूरा काम-धंधा ठप हो जाता है। कई घंटे लगातार बिजली नहीं आती और इसकी वजह से सभी परेशान रहते हैं। विद्युत महकमे के अधिकारियों को बताया जाता है, लेकिन समय पर समस्या दूर नहीं होती।
-पंकज अग्रवाल
रोजाना कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है और वह भी अघोषित। लोग काफी परेशान हैं। कभी ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है तो कभी फॉल्ट हो जाता है। बिजली की जर्जर लाइनें भी विद्युत कटौती की मुख्य वजह हैं।
- कपिल वार्ष्णेय
शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती हो रही है। इस कारण उद्योग-धंधे प्रभावित हैं और सिंचाई कार्य भी। बिजली महकमे के अधिकारियों से शिकायत की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

- राजेश पंडित
बिजली महकमा जर्जर लाइनों को बदलवाए और ऐसी व्यवस्था कराए कि यदि कहीं लोकल फॉल्ट हैं तो इन्हें जल्द से जल्द सही कराया जा सके। लोकल फॉल्ट काफी देर में ठीक कराए जाते हैं।
- श्यामसुंदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed