फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gorgeous decorations seen in the city, the echo of Ram's name everywhere

हाथरस: शहर में दिखी भव्य सजावट, हर तरफ राम नाम की गूंज

Wed, 05 Aug 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Gorgeous decorations seen in the city, the echo of Ram's name everywhere
हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने की खुशी में शहर में दुकानों पर झंड? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार को शहर में प्रभु राम की भक्ति में रंगा हुआ दिखा। गली मोहल्लों से लेकर मुख्य चौराहों तक प्रभुराम के नाम की गूंज सुनाई दी । शहर में सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के अलावा आम लोगों ने भूमि पूजन की खुशी में लड्डूओं का वितरण किया। शहर में जगह जगह आतिशबाजी की गई। शाम को घरों में दीपक जलाए गए। दुकानोें व घरों भी झालरें भी लगाई।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि 492 साल के संघर्ष के बाद यह शुभ धड़ी आई है।इस अभूतपूर्व क्षण के लिए अयोध्या पूरी तरह सजकर तैयार है। जयश्रीराम के जयघोष के साथ आतिशबाजी की गई। सभी कार्यकर्ताओं न े अपने घरों पर दीपक जलाए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, हरीशंकर राना, रुपेश उपाध्याय, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, विवेक वार्ष्णेय, मानवीर सिंह सीए, मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, शरद माहेश्वरी, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, भूपेंद्र कौशिक, विजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

गांव मीतई में प्रधान कार सेवक रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ लड्डू वितरण किया गया। गांव के लोगों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा ने कहा कि मंदिर के भूमि पूजन से हमारा संकल्प पूरा हुआ है। इस मौके पर एलपी जैन, टीपी शर्मा, नरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, आशीष जैन, रामवीर सिंह, रिंकू कटारा, विकास कटारा, सीपी जैन, विनोद, सुशील आदि थे। सौनू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने लोहट बाजार स्थित कार्यालय प मंदिर निर्माण पर खुशी जाताते हुए दीपक जलाते हुए हनुमान चालीस का पाठ किया और आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक शुभम कुशवाहा ने कहा कि अनेकों संगठन के संघर्ष की जीत हुई है। इस मौके पर सौरभ शर्मा, दिव्य, विकास शर्मा, अनमोल, आकाश, दुष्यंत, रजत दीक्षित, अनुराग धनंजय, अनुराग वार्ष्णेय आदि थे। शहर के घंटाघर स्थित गोविंद भगवन मंदिर में राम दरबार की स्थापना के लिए पूजन हुआ। मंदिर को झंडियों से सजाया गया। सुबह से विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर शैलेेंद्र सर्राफ, बांके बिहारी, शशांक गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय, विजय, प्रफुल्ल् वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, विजय गुप्ता आदि थे।
बागला कालेज स्थित ज्ञान आई केयर पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर राजीव सेंगर, अमित भौतिका, अनिल गुप्ता, शिवशंकर गुलाठी, आशीष सेंगर, राहुल शर्मा, प्रवीण दीक्षित, वीरेंद्र उपाध्याय आदि थे। गांव कछपुरा में भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर संध्या आर्य ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में रामगोपाल कुशवाहा, भूप सिंह कुशवाहा, सूरजपाल सिंह, पुरुषोत्तम कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, महेश चंद्र कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, राकेश कुशवाहा थे। शहर के नवीपुर कला में भरत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मिठान वितरण किया गया। इस मौके पर चंदू, बबलू शर्मा, नीरज पवार, विजय कुमार आदि थे।
मुरसान गेट आर्य समाज में भूमि पूजन के मौके पर हवन हुआ और मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि पांच सौ वर्षो के बाद हिंदू समाज को आज शुभअवसर प्राप्त हुआ है। इस मौके पर मदन लाल आर्य, यश भाटिया,कमल अग्रवाल, बनवारी लाल गोस्वामी, सुभाष् आर्य, तुलाराम सुमन, मनोज आर्य, किशन शर्मा आदि थे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका शालिनी पाठक ने अपने पर रामजानकी पूजन किया। आरती उतारने के बाद मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर रीता जैन ने कहा कि आज दिन हिंदुओं के लिए आज का दिन एतिहासिक दिन है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने भूमि पूजन के अवसर पर आवास को रंग बिरंगी झालरों व गुब्बारों से सजवाया। बासुदेव माहौर ने सभी को भूमि पूजन की शुभकामनाएं दी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने घर के बाहर लड्डुओं का वितरण कराया और भगवान राम की स्तुति की। ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने भी अपने निवास पर परिजनों के साथ दीप जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed