फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Girls made a splash in dance competition

हाथरस : नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने मचाया धमाल

Sat, 25 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Girls made a splash in dance competition
हाथरस : आरडी गर्ल्स कॉलेज में प्रतिभागी छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्रा कल्याण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने धमाल मचाया।
प्राचार्या प्रोफेसर इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन व प्रभारी छात्रा कल्याण समिति डॉ. रंजना गुप्ता के संयोजकत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति पर उपस्थित छात्राओं ने तालियों के साथ हौसला अफजाई की। तांडव की सुंदर प्रस्तुति पर बी. कॉम प्रथम वर्ष की तृप्ति वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि एमए फाइनल गृहविज्ञान की जयललिता को मेरे ढोलना सुन पर किए गए मनमोहन नृत्य के लिए द्वितीय स्थान मिला। तृतीय स्थान पर सामूहिक रूप से बीए द्वितीय वर्ष की हर्षिता सिंह शिव तांडव और बीए प्रथम वर्ष की काजल द्वारा घर मोरे परदेसिया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की शिवा शर्मा को कान्हा माने न गीत पर की गई बेहतरीन प्रस्तुति पर दिया गया।

प्रतियोगिता का निर्णय संयुक्त रूप से डॉ. लीना चौहान, डॉ. रंजना सिंह, अमृता सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर इंदु वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन कॉलेज में छात्रा कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना है। यह मौका छात्र जीवन में ही मिलता है। इसका लाभ छात्राएं अवश्य उठाएं। प्रतियोगिता का सफल संयोजन डॉ. मधु, डॉ. रश्मि, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल ने किया। संचालन संयुक्त रूप से समिति सदस्य रंजना व डॉ. अनुपम भारद्वाज ने किया। छात्रा कल्याण समिति की सदस्य डॉ. अंजू आर्य, डॉ. ललितेश तिवारी, अतिमा भारद्वाज, डॉ. अनिल कुमार, शिवानी जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed