फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Girl dies due to electrocution

हाथरस : करंट लगने से युवती की मौत

Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसचंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में शुक्रवार की दोपहर को युवती को बोर्ड में तार लगाते वक्त करंट लग गया।उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग भागे और फिर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।तार लगाते वक्त अंजू को करंट लग गया और उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन
Hathras: Girl dies due to electrocution

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में शुक्रवार की दोपहर को युवती को बोर्ड में तार लगाते वक्त करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग भागे और फिर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां युवती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
गांव परसारा में शुक्रवार की दोपहर को जवाहर की 18 वर्षीय बेटी अंजू घर में बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस के घर पर थे। तार लगाते वक्त अंजू को करंट लग गया और उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग अपने घर की ओर भागे तो युवती को बेहोश देखकर उसके होश उड़ गए। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed