फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: gather information about people coming in contact with corona patients

हाथरस: कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जुटाएं जानकारी

Sat, 29 Aug 2020 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: gather information about people coming in contact with corona patients
हाथरस: कोरोना की रोकथाम के लिए बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम कैंप सभागार में कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कई अहम निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल गंभीरतापूर्वक की जाए। आरआरटी टीमों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की जाए। नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों द्वारा कोरोना मरीज मिलने के बाद घर-घर जाकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग की जाए। जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति से जानकारी करें कि वह और उसके परिवार के सदस्य किन किन लोगों से मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल सेंटर से फोन द्वारा होम आइसोलेट मरीजों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए तथा उनके द्वारा दी गई जानकारी/समस्या को पंजिका में दर्ज करें। चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स द्वारा वार्ड में विजिट कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार प्रदान किया जाए। विजिट के दौरान लिए गए तापमान, ब्लड प्रेसर आदि को चेक लिस्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन से यदि कोई व्यक्ति एल-1 हास्पिटल में भर्ती किया जाता है तो उसकी पूरी जानकारी पंजिका में दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed