फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gas agency in the dock for illegal gas refilling game

हाथरस : अवैध गैस रीफिलिंग के खेल में गैस एजेंसी कटघरे में

Sat, 17 Sep 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसअवैध गैस रिफिलिंग के खेल में एक आरोपी शहर की एक गैस एजेंसी से जुड़ा है।एक नामजद आरोपी शौकत अली शहर की ही एक गैस एजेंसी में हॉकर के रूप में कार्य करता था।विभाग इस पहलू से भी इस मामले में पड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन
Hathras: Gas agency in the dock for illegal gas refilling game

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अवैध गैस रिफिलिंग के खेल में एक आरोपी शहर की एक गैस एजेंसी से जुड़ा है। ऐसे में संबंधित गैस एजेंसी भी संदेह के घेरे में आ गई है। दूसरी ओर, आपूर्ति विभाग की ओर से सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक का सत्यापन कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अवैध गैस रीफिलिंग का खेल चल रहा था। आपूर्ति विभाग को सूचना मिली कि इस मकान में गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा था। इस दौरान विभाग ने 31 भरे और खाली सिलिंडर जब्त किए। विभाग ने नंबर प्रिंट करने की मशीन, डिजिटल तराजू व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

टीम को बताया गया कि यह कमरा शौकत अली नाम के व्यक्ति ने किराये पर लिया था। इस मामले में आपूर्ति विभाग की ओर से सपा नेता फजर्लुरहमान और शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग की ओर से सभी गैस एजेंसी संचालकों के स्टॉक का भी सत्यापन कराया गया है। एक नामजद आरोपी शौकत अली शहर की ही एक गैस एजेंसी में हॉकर के रूप में कार्य करता था। ऐसे में गैस एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग इस पहलू से भी इस मामले में पड़ताल कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed