फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Garbage deposited on Jalesar Road will be disposed of

हाथरस : जलेसर रोड पर जमा कूड़े का होगा निपटारा

Sat, 08 Jan 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Garbage deposited on Jalesar Road will be disposed of
हाथरस : जलेसर रोड पर कूड़ा निस्तारण की कूड़ा से कंचन योजना का शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन की महत्वाकांक्षी कूड़ा से कंचन योजना के तहत शासन द्वारा शहर के जलेसर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में पिछले कई वर्षों से जमा कूड़े को समाप्त करने की स्वीकृति मिली है। इसे लीगेसी वेस्ट के वायो रेमीडेशन पद्धति से निस्तारित किया जाएगा। शुक्रवार को इस कार्य का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम अलीगढ़ की शाखा सी एंड डीएस द्वारा कराया जा रहा हैं। यह कार्य मैसर्स एनवायरमेंटल टेक्नो-डीसीसी जेवी आगरा द्वारा किया जा रहा है। जलेसर रोड पर कूड़ा कई वर्षों से जमा हो रहा है और पहाड़ का रूप भी ले चुका है। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए वह पालिका की टीम के साथ देश के सबसे स्वच्छ शहर नगर निगम इंदौर का भ्रमण करके भी आए थे। नगर निगम इंदौर की नई पद्धति के माध्यम से इस कूडे़ के निस्तारण के लिए सरकार को दोबारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर भेजी गई थी।
विज्ञापन

इस योजना को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इसका शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका हैं। अब इस स्थल से कूडे़ की शत-प्रतिशत समाप्ति हो जाएगी और यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस स्थान पर नगर पालिका द्वारा पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी फुटकर मार्केट भी विकसित किया जा रहा है। इसमें पार्किंग के साथ पार्क का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। कूड़ा निस्तारण और फुटकर मार्केट के निर्माण से यह मार्ग नगर के श्रेष्ठ मार्गों में शामिल हो जाएगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, सी एंड डीएस के अवर अभियंता अरुण के अलावा नगर पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed