{"_id":"629e45d5e457456daf0fabd0","slug":"hathras-gangster-act-case-filed-against-the-accused-of-idol-theft-sikandhra-rahu-news-ali2932901188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मूर्ति चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मूर्ति चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा पुरदिलनगर के ठाकुर मुरली मनोहर महाराज मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चुराने वाले सातों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन ये फरार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2019 की रात्रि अज्ञात बदमाशों ने मंदिर पर धावा बोल कर पुजारी दंपती को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की थी। उसके बाद मंदिर में विराजमान बिहारी जी की करोड़ों रुपये की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति लूट कर ले गए थे।
जांच में आशिक उर्फ गुल्ला पुत्र बिलालउद्दीन, जावेद पुत्र इतवारी निवासी ओझा मेन रोड विसाना, दीपू पुत्र खजान सिंह, प्रमोद पुत्र कालीचरण निवासी मेन रोड विसाना, तेजभान पुत्र रघुवीर विनोबा नगर सादाबाद, उपेंद्र जाटव पुत्र विजय निवासी दिलेर नगर एत्मादपुर तथा प्रमोद निवासी बिसाना के नाम प्रकाश में आए थे। जेल जाने के बाद से ये जमानत पर बाहर चल रहे थे। अब इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।