फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four vicious crooks who robbed the manager of a petrol pump, caught in an encounter by the police

हाथरस : पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ लूट करने वाले चार शातिर बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे

Sat, 17 Jul 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four vicious crooks who robbed the manager of a petrol pump, caught in an encounter by the police
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई लूट की वारदात में पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए दो लाख पांच हजार रुपये, दो बाइक व अवैध असलहा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
अपने कार्यालय में एसपी ने पत्रकारों को बताया कि 28 जून 2021 को कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौठी के निकट देवीचरण पुत्र कन्हैयालाल निवासी ऊंचागांव के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। देवीचरण पेट्रोल पंप पर प्रबंधक के रूप में का काम करता है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमों का गठन किया था। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अब सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने सूचना के आधार पर गढ़ी गुमानी के पास मथुरा सीमा से घटना में शामिल होने के आरोपी चेतन पुत्र किशन सिंह, नटवर पुत्र राजू सिंह निवासी गांव बाद थाना रिफाइनरी मथुरा, रामगोपाल उर्फ पप्पू दर्जी पुत्र सुक्की निवासी नगला संजा थाना बल्देव मथुरा और अजीत पुत्र खजान सिंह निवासी पल्हावत थाना सादाबाद हाथरस को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई नकदी, लूट में प्रयुक्त दो बाइकें और असलहा मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामगोपाल उर्फ पप्पू दर्जी थाना बल्देव जनपद मथुरा का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त भी है। उसके विरुद्ध मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में करीब तीन दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
ये हुआ बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए दो लाख पांच हजार रुपये, घटना में प्रयोग की गईं दो बाइक (सफेद रंग की अपाचे व काली रंग की बुलेट) व चार तमंचे 315 बोर व 303 बोर, छह जिंदा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 303 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 303 बोर बरामद हुए हैं।
एक बदमाश मैनेजर के गांव के पास का ही निवासी
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त अजीत पेट्रोल पंप मैनेजर के पास के ही गांव का रहने वाला है। उसको पता था कि मैनेजर तीन दिन के पैसे एक साथ लेकर कब, कैसे और कहां से जाएगा। उसने ही रैकी कर लूट की पूरी योजना बनाई थी। उसने ही पूरी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसके उपरांत घटना के दिन शातिरों द्वारा रास्ते में पेट्रोल पंप मैनेजर का पीछा करते हुए सुनसान जगह पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

यह रहे पुलिस टीम में शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया थाना सादाबाद, एसओजी प्रभारी एसआई प्रमोद शर्मा, एसआई रामपाल, एसआई मुन्नालाल, एसआई प्रदीप कुमार, एचसी शीलेश कुमार, जवाहर लाल, सचिन कुमार, चेतन राजौरा, जोगेंद्र सिंह, पंकज कुमार, धर्मेंद्र, रिंकूयादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed