{"_id":"6111662f8ebc3efcd7196d2f","slug":"hathras-four-teachers-suspended-for-not-doing-blo-work-hathras-news-ali270298672","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएलओ का काम न करने पर चार शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएलओ का काम न करने पर चार शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का कार्य न करने पर बेसिक शिक्षा विभाग के चार शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसडीएम सासनी की संस्तुति पर की गई है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुहेरी की शिक्षिका बुलबुल वार्ष्णेय की ड्यूटी बतौर बीएलओ बूथ संख्या 11 पर विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के काम में लगाई गई थी, लेकिन तीन अगस्त तक शिक्षिका द्वारा बीएलओ का कार्य नहीं किया गया। व्यक्तिगत फोन पर निर्देशित करने के बाद भी उनके द्वारा कार्य नहीं किया।
अब बीएसए ने एसडीएम की संस्तुति पर शिक्षिका को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुरसान के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। संविलियन विद्यालय अमोखरी सासनी की शिक्षिका शारदा की ड्यूटी बूथ संख्या 59 पर लगी थी। इन पर भी काम न करने का आरोप है। इनको भी निलंबित करते हुए बीईओ हाथरस से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रामनगर सासनी की शिक्षिका शारदा को भी निलंबित करते हुए बीईओ हाथरस के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इनकी ड्यूटी बूथ संख्या 132 पर लगी थी। प्राथमिक विद्यालय नगला घना के शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह पर भी बूथ संख्या 175 पर बीएलओ का कार्य न करने का आरोप है। इनका भी निलंबन करते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ के कार्यालय से संबद्ध किया है।