{"_id":"61d493c8004dc222a11826f4","slug":"hathras-four-people-including-a-woman-riding-a-tempo-injured-in-a-collision-with-a-school-bus-hathras-news-ali282304725","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्कूली बस की टक्कर से टेंपो सवार एक महिला सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्कूली बस की टक्कर से टेंपो सवार एक महिला सहित चार लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सिकंदराराऊ रोड स्थित सोखना भट्ठा के पास स्कूली बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। एक महिला और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की सुबह हाथरस से मेंडू की ओर जा रहे टेंपो को सोखना भट्टा के पास तेज गति से आती स्कूली बस ने पीछे से टक्कर मार दी और बस चालक बस को लेकर भाग गया। टेंपो टक्कर लगने के बाद पलट गया। उसमें सवार यात्रियों की चीखों को सुनकर राहगीर आ गए और टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
घायल वृद्ध मुन्नी देवी पत्नी सन्तोष कुमार व उसके 12 साल के नाती विशाल पुत्र कुलदीप निवासीगण बीएच ऑयल मिल रोड उपाध्याय वाली गली हाथरस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद घायल के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।