फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four other family members, including three-year-old son of bank worker turned out positive

हाथरस: बैंककर्मी के तीन वर्षीय पुत्र सहित चार अन्य परिजन निकले पॉजिटिव

Wed, 17 Jun 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four other family members, including three-year-old son of bank worker turned out positive
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

जिले में चार और लोगों की कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह चारों कोरोना संक्रमित मुरसान निवासी एक बैंक कर्मी के परिजन हैं। इन बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी। अब इसी परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी कोविड-1 अस्पताल मुरसान में ही दाखिल करा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कस्बा मुरसान में इगलास रोड निवासी एक बैंककर्मी जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला था। उसे सात जून को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसके परिवार के अन्य सदस्यों के भी नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। तदुपरांत उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इस बैंक कर्मी पर डेढ़ माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन

उसकी हालांकि जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसकी पत्नी को मुरसान के अस्पताल में दाखिल करा दिया था, जबकि बच्चे को रिश्तेदार अपने साथे ले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य क्वारंटीन करा दिए गए थे। अब कर्मी के माता-पिता, भाई व उसके तीन वर्षीय बेटे की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन चारों को भी मुरसान के ही कोविड-1 अस्पताल में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में फिर मची दहशत
मुरसान। कस्बा मुरसान में बैंककर्मी के चार परिजनों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कस्बे में एकाएक दहशत फैल गई है। प्रशासन ने उसके घर के आसपास का इलाका पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित कर रखा है। वहां बैरिकेडिंग आदि भी लगा रखी हैं। सभी रास्ते भी बंद हैं।

160 लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
हाथरस। राहत की बात यह भी है कि मंगलवार को 160 लोगों को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि एक-एक ही परिवार के चार सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 160 लोगों जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed