फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four hundred rupees will have to be given to the applicant if the DL address is wrong

हाथरस: डीएल का पता गलत होने पर देने होंगे आवेदक को चार सौ रुपये

Sat, 16 Nov 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four hundred rupees will have to be given to the applicant if the DL address is wrong
डीएल का पता गलत होने पर देने होंगे आवेदक को 400 रुपये
विज्ञापन

गलत पते के कारण काफी संख्या में लाइसेंस लौटे
मंडलीय कार्यालय में लगेगी सूची, फिर होगा जिलेवार वितरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए यदि आप ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो पता एवं पिन कोड भरते समय सावधानी बरतें। यदि पता गलत होने पर ड्राइविंग लाइसेंस कार्यालय वापस जाता है तो आवेदक को 400 रुपये देने होंगे। वापसी वाले लाइसेंस धारकों की सूची मंडलीय कार्यालय में लगेगी। फिर जिलेवार लाइसेंस को भेजा जाएगा। तभी आवेदकों को लाइसेंस हासिल होगा।
उल्लेखनीय है कि मोटर अधिनियम 2019 लागू होने के साथ एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के आवेदकों की संख्या बढ़ गई है। 13 दिसंबर तक लर्निंग लाइसेंस तक का स्लॉट बुक हो गया है। जिले में काफी संख्या में ऐसे परमानेंट लाइसेंस धारक हैं, जिन्होंने घर का पता और पिन कोड सहीं नहीं भरा है। इस कारण उनका लाइसेंस अभी तक उन्हें हासिल नहीं हुआ है। शहर के मुख्य डाकघर से करीब 400 लाइसेंस मुख्यालय को वापस हो गए हैं। लाइसेंस धारक एआरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यदि इन लाइसेंस आवेदकों का पता गलत होगा तो उनको चार सौ रुपये की एड्रेस चेंज की फीस रसीद कटानी होगी।
विज्ञापन

यदि किसी लाइसेंस आवेदक का पता सही है और लाइसेंस नहीं पहुंचा है तो उन्हें दोबारा फीस नहीं भरनी पड़ेगी। इस मामले में एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि जिन स्थायी लाइसेंस आवेदकों ने पता और पिन कोड गलत भरा है। लाइसेंस वापस हो गया है। उन्हें 400 रुपये की एड्रेस चेंज की रसीद कटानी होगी। उसके बाद उनके पते पर डाक से लाइसेंस पहुंचेगा। जिनका पता सही है लाइसेंस नहीं मिला है। उनसे कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed