फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four family members scorched due to cylinder fire

हाथरस : सिलिंडर में आग लगने से परिवार के चार सदस्य झुलसे

Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शुक्रवार की सुबह घरेलू सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई।आग से लगने से गांव में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।समय रहते अग्निशमन विभाग की दमकल ने आग पर काबू पा लिया, वरना पूरा घर भी जलकर राख हो सकता था।

विज्ञापन
Hathras: Four family members scorched due to cylinder fire

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शुक्रवार की सुबह घरेलू सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब घर में बाबा जाहरवीर के जागरण के बाद खाना बन रहा था। आग से लगने से गांव में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अग्निशमन विभाग की दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर निवासी संजय कुमार के घर पर बाबा जाहरवीर के जागरण के बाद शुक्रवार की सुबह परिवार की महिलाएं खाना बना रही थीं। तभी सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। आग की चपेट में आकर परिवार के चार सदस्य झुलस गए। गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय सोनू पुत्र रमेशचंद्र, 36 वर्षीय गीता देवी पत्नी संजय कुमार, 25 वर्षीय विक्रम पुत्र अमर सिंह, 35 वर्षीय दयाशंकर पुत्र चंद्रपाल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण इन सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झुलसीं गीता देवी के पति संजय कुमार ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि काफी देर तक वहां चीख-पुकार मची रही। समय रहते अग्निशमन विभाग की दमकल ने आग पर काबू पा लिया, वरना पूरा घर भी जलकर राख हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed