फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four and a half thousand passengers arrived home from 53 buses

हाथरस: 53 बसों से साढ़े चार हजार यात्री पहुंचे घर

Sun, 29 Mar 2020 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four and a half thousand passengers arrived home from 53 buses
हाथरस: बस में सवार होकर मंजिल की तरफ जाते यात्री। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच हाथरस डिपो की 53 बसों ने करीब साढ़े चार हजार यात्रियों को घरों तक पहुंचाया है। डिपो की बसों ने लाल कुआं से कासगंज, एटा, आगरा, मथुरा आदि जिलों के बसस्टैंड पर यात्रियों को उतारा है। लाल कुआं में फंसे यात्रियों को लाने का सिलसिला जारी है। हालांकि हाथरस डिपो के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
लॉकडाउन के बीच फंसे यात्रियों की मदद के लिए परिवहन निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के निर्देश पर डिपो द्वारा 27 मार्च को दस बसें का संचालन किया। इस दौरान नौ सौ यात्रियों को घर पहुंचाया गया। 28 मार्च को 43 बसों का संचालन किया गया। इस दौरान साढ़े तीन हजार यात्रियों को घर पहुंचाया गया। वहीं सात बसें और चलाई गई। कुल मिलाकर डिपो ने करीब साढ़े चार हजार यात्रियों को घरों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

निगम के अफसरों द्वारा बसों के संचालन और यात्रियों के आंकड़ों की पल पल की जानकारी मांगी जा रही है। वहीं डिपो के बसस्टैंड पर सामाजिक दूरी के लिए जगह जगह गोले भी बनाए गए हैं, लेकिन वहां एक भी यात्री नहीं है। यही हाल हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का है। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि लाल कुआं से यात्रियों को अन्य जिलों में छोड़ा जा रहा है। बसों का संचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed