फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former head gunned to death in Sikanderrau

हाथरस : सिकंदराराऊ में पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या

Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Former head gunned to death in Sikanderrau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। विकास खंड हसायन की ग्राम सभा कमालपुर के पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव की सोमवार की शाम को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बाइक चला रहा युवक सकुशल है। हमलावर पिस्टल लहराते हुए हाथरस की तरफ भाग गए। उनकी मौत की खबर पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे की मान-मनौव्वल के बाद लोगों ने पुलिस को शव ले जाने दिया।
विज्ञापन

कमालपुर के पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव सोमवार की शाम करीब पौने छह बजे अपने परिचित मुनेश कुमार शर्मा निवासी नगला बिजन के साथ बाइक से अपने गांव कमालपुर जा रहे थे। हाथरस रोड पर नहर के आगे रजबहे पर पहुंचते ही पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही रामखिलाड़ी रजबहे की पटरी पर गिर गए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी व पेट से असलहे सटाकर गोलियां मारीं। मौके पर ही रामखिलाड़ी की मौत हो गई। पूर्व प्रधान की बाइक चला रहे मुनेश ने बताया कि वह पंत चौराहा स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेशमपाल सिंह के आवास से पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी से बात करके लौट रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने उससे कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर पर भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और जाम लगा दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, सीओ सुरेंद्र सिंह और कोतवाल प्रवेश राणा पहुंच गए। लोगों को समझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया और पुलिस को शव को ले जाने दिया। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेल खंगाली जा रही हैं। पूर्व प्रधान की बाइक चला रहे युवक से पूछताछ कर हत्यारों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, सीओ सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed