{"_id":"61abc1ea49e56d492a6bff9a","slug":"hathras-forest-officials-are-waiting-for-the-medical-report-of-the-elephant-hathras-news-ali279768755","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वन अधिकारी कर रहे हाथी की चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वन अधिकारी कर रहे हाथी की चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार को मिले हाथी की चिकित्सीय रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों ने इस बात को साफ कर दिया है कि हाथी को दिखाई नहीं दे रहा है। हाथी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर रुहेरी के निकट कोई ट्रक लावारिस हाथी को छोड़कर चला गया था। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों ने आगरा वाइल्ड लाइफ की टीम की मदद से हाथी को मथुरा के एलीफेंट केयर सेंटर भेज दिया। वहां हाथी के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही टोल प्लाजा से मिले फुटेज के आधार पर ट्रक को सर्च किया जा रहा है। इस मामले में डीएफओ सीपी सिंह का कहना है कि हाथी की चिकित्सकीय रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। ट्रक की तलाश भी की जा रही है।