{"_id":"62ab6e6beec9b04b0d1a90ff","slug":"hathras-for-the-construction-of-the-wedding-hall-the-councilors-staged-a-sit-in-in-the-municipality-hathras-news-ali294039737","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बरातघर निर्माण के लिए सभासदों ने नगर पालिका में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बरातघर निर्माण के लिए सभासदों ने नगर पालिका में दिया धरना
विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे सभासद व तैनात पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के वार्ड - 16 में अधूरे बरातघर को पूरा कराने और इस मामले में संबंधित एई व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सभासदों ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। सभासदों ने वहां भजन भी गाए।
सभासदों ने मांग की कि वार्ड 16 में निर्माणाधीन बरातघर का काम तीन साल से बंद है। सभासदों का आरोप था कि बरातघर का काम पूरा नही होने के बावजूद ठेकेदार को आठ लाख का भुगतान कर दिया गया है। सभासदों ने ठेकेदार व संबंधित एई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और साथ ही निर्माण कार्य पूरा कराने की भी मांग की।
शाम को ईओ अनिल कुमार भी धरना स्थल पर पहुंचे और सभासदों को आश्वासन दिया लेकिन सभासदों का कहना था कि बरातघर पर काम शुरू होने और ठेेकेदार व एई के खिलाफ कार्रवाई होने पर ही वह धरने से उठेंगे। मौके पर वार्ड 16 के सभासद भगवान वर्मा, सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सभासद नारायण लाल, वीरेंद्र माहौर, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, सभासद अंजली शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर आदि मौजूद रहे। संवाद