फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: For dowry, the married woman was burnt by pouring petrol, serious

हाथरस : दहेज के लिए विवाहिता को पेट्रोल डाल कर जलाया, गंभीर

Wed, 12 Oct 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: For dowry, the married woman was burnt by pouring petrol, serious
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नगला नौकस में सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर विवाहिता को जला दिया। आग से विवाहिता लगभग 60 फीसदी तक झुलस गई। उसका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मंगलवार को पीड़िता के भाई ने उसके देवर, जेठ व दो अन्य लोगों के खिलाफ दहेज के लिए जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एटा जिला के अवागढ़ थानाक्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी लाखन सिंह के पुत्र वीरेश ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी बहन रीना की शादी कुछ वर्ष पूर्व नगला नौकस निवासी सुशील पुत्र ओमप्रकाश से हुई थी। शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे बहन के गांव से फोन आया कि देवर दुरबीन दर्फ अल्लू, जेठ अनिल, जेठानी रीता व दो अन्य ने बहन को लात घूंसों से पीटा। देवर दुरबीन ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर स्थिति में उसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed