{"_id":"604277288ebc3ee97d237306","slug":"hathras-food-grains-distributed-to-42-thousand-card-holders-hathras-news-ali2579005140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 42 हजार कार्डधारकों को किया गया खाद्यान्न का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 42 हजार कार्डधारकों को किया गया खाद्यान्न का वितरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले में आज से खाद्यान्न का वितरण शुरू हुआ। इस बार होली पर्व को देखते हुए शासन के निर्देश पर अंत्योदय कार्ड धारकों को मक्का, चीनी, मिट्टी का तेल, चना आदि का वितरण भी किया गया। शासन स्तर से इस वितरण को लेकर विगत में ही निर्देश जारी किए जा चुके थे।
इन निर्देशों के क्रम में सभी राशन डीलरों द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में चना, चीनी मिट्टी का तेल आदि का वितरण किया गया। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को भी खाद्यान्न का वितरण ई पॉश मशीन के माध्यम से किया गया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में 42 हजार कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है।
यह वितरण डीएम द्वारा गठित पर्यवेक्षीय अधिकारियों की निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बरती जा रही है ।सभी राशन डीलरों को कोरोना को देखते हुए बचाव के नियमों का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।