{"_id":"5eab000b8ebc3e90a83324eb","slug":"hathras-follow-social-distancing-provide-essential-goods-hathras-news-ali232587475","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सोशल डिस्टेंसिंग का कराएं पालन, जरूरी सामान कराएं उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सोशल डिस्टेंसिंग का कराएं पालन, जरूरी सामान कराएं उपलब्ध
विज्ञापन
हाथरस: क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम और सीडीओ।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बनाए गए आश्रय स्थलों की स्थिति जानने और इन स्थलों पर क्वारंटीन किए गए लोगों के रहन-सहन व खान-पान की वास्तविकता जांचने के मकसद से डीएम व सीडीओ ने कई क्वारंटीन सेंटरों का एकाएक निरीक्षण किया। इन सेंटरों पर डीएम ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल हतीसा क्वारंटीन सेंटर में कुल 55 व्यक्ति आवासित हैं, जिसमें 53 हरियाणा प्रदेश के हैं। उक्त सभी व्यक्तियों को समय से खाना मिल चुका था। मौके पर उक्त सेंटर के प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी, हाथरस उपस्थित थे। क्वारंटीन लोगों में से कुछ से बात की गई तो उनके द्वारा रहने व खाने की व्यवस्थाओं से संतुष्टि जताई गई और बताया कि हाथ धोने वाल साबुन जो पूर्व में दिए गए थे। वह खत्म हो गये हैं। इस पर डीएम ने साबुन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी तरह आरपीएम आरपीएम डिग्री कालेज कोटा रोड हाथरस सेंटर पर प्रभारी एआर कॉपरेटिव, बीडीओ मुरसान एवं एडीओ पंचायत डीएम व सीडीओ को मौके पर उपस्थित मिले। इस सेंटर पर कुल 61 व्यक्ति क्वारंटीन हैं। इनमें से लगभग 10 लोग कमरों से बाहर आपस में बातें कर रहे थे। इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए। एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया कि इस सेंटर से भी मेडिकल टीम द्वारा कुछ व्यक्तियों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल हाथरस सेंटर पर जनपद प्रयागराज से आये हुए 23 बच्चे क्वारंटीन हैं, जो खाना खा रहे थे। खाने की गुणवत्ता ठीक थी। मुख्य चिकित्साधिकारी की मेडिकल टीम स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समय तक नहीं पहुंची थी लेकिन बाद में टीम पहुंच गई और स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए।