फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Follow MSD rules to defeat Corona

हाथरस: कोरोना को हराने के लिए एमएसडी के नियम का करें पालन

Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Follow MSD rules to defeat Corona
हाथरस: अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बस स्टैंड पर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करते नगर पालिकाध्य - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस मौके पर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
रोडवेज बस स्टैंड पर हुए कार्यक्रम में जरूरतमंदों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यदि कोरोना से बचना है तो हम सभी लोगों को घर से निकलते समय मास्क, गमछा आदि पहनकर निकलना होगा। समय-समय पर अपने हाथों को सभी लोग सैनिटाइजर से धोएं और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। एआरएम शशिरानी ने इस मौके पर अभियान की तारीफ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लभी लोग एमएसडी (मास्क, सैनिटाइजर व डिस्टेंसिंग) के नियम का पालन करें। लोग इसे लेकर खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने यात्रियों से अपील की सभी यात्री यात्रा करते समय मास्क जरूर पहनें। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने लोगों को मास्क पहनने के साथ-साथ सैनिटाइजर से हाथ धोने के तरीके को भी बारीकी से समझाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह व अन्य लोग भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed