फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Follow MSD rule to defeat Corona

हाथरस : कोरोना को हराने के लिए करें एमएसडी नियम का पालन

Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Follow MSD rule to defeat Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को शहर घंटाघर पर कार्यक्रम में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सदर विधायक हरीशंकर माहौर और भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सुरक्षा किटें बांटीं। इस मौके पर कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए। इस दौरान एमएसडी (मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग) के नियम का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि यदि कोरोना महामारी से बचना है तो हम सबको घर से बाहर निकलते समय मास्क व गमछा आदि पहनकर निकलना होगा। समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइजर व साबुन से धोएं। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें। भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने इस अभियान की तारीफ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग एमएसडी (मास्क, सैनिटाइजर और डिस्टेंसिंग) के नियम का पूरा पालन करें। लोगों से बीमारी से बचाव के लिए खुद व लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस किट में ग्लब्स, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा, मास्क और सैनिटाइजर आदि हैं। काढ़ा लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, रमन माहौर, राजकुमारी चौहान, रजत अग्रवाल, धीरज जैन, भूपेंद्र कौशिक, पारस खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed