फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Flying squad and surveillance team will monitor illegal liquor and cash

हाथरस : अवैध शराब और नकदी पर निगरानी रखेंगे उड़नदस्ते व निगरानी टीम

Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Flying squad and surveillance team will monitor illegal liquor and cash
सादाबाद तहसील सभागार में निगरानी व उड़नदस्ता टीम के साथ बैठक करते तहसीलदार और नायब तहसीलदार। सं? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सादाबाद तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार अनिल कुमार सिंह और नायब तहसीलदार रामगोपाल द्वारा उड़नदस्ता टीम और स्थायी निगरानी टीम के साथ बैठक की गई। बैठक में चुनाव के दौरान प्रलोभन जैसी गतिविधि के अलावा अवैध शराब और नगदी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 40 लाख रुपये की राशि ही खर्च कर सकता है। उन्होंने अवैध शराब और नगदी ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम भारी मात्रा में नकदी ले जाने वाले व्यक्तियों के दस्तावेजों का निरीक्षण करें और अवैध शराब के वितरण पर सख्ती से रोक लगाएं, यदि ऐसा पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि तीन उड़नदस्ता टीम बनाई गई हैं, हर टीम में एक-एक उपनिरीक्षक हैं, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्थायी निगरानी टीम के गठन में चार चौकियां शामिल रहेंगी, जिनमें गोविंदपुर चौकी आगरा बार्डर, बिसावर चौकी मथुरा बार्डर, मानिकपुर चौकी एटा बार्डर, कंचना फाटक चौकी मथुरा बार्डर हैं। यह टीम भी बार्डर पर तैनात रहकर नजर रखेंगी। मौके पर चारों चौकियों के इंचार्ज, सादाबाद सहपऊ ब्लाक के एडीओ पंचायत व अन्य अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed