{"_id":"62f000a8e457456daf0fad52","slug":"hathras-flags-distributed-to-the-blocks-under-the-tricolor-in-every-house-hathras-news-ali297732378","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हर घर तिरंगा के तहत ब्लॉकों को वितरित किए झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हर घर तिरंगा के तहत ब्लॉकों को वितरित किए झंडे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त के मध्य घर और दुकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों का खाका खींच रहा है। रैली व अन्य माध्यमों से जागरूक भी किया जा रहा है।
इस क्रम में सभी विभागों के लिए हर तिरंगा के तहत तिरंगा बनाने और फहराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। पंचायतराज विभाग की ओर से नगर निकायों को लक्ष्य के सापेक्ष तिरंगा मुहैया करा दिए गए हैं। रविवार को विकास भवन स्थित कार्यालय से सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष तिरंगों का वितरण किया गया, जिससे सभी संबंधित ग्राम पंचायतों व ब्लॉक क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जा सके।
जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने बताया कि हर घर तिरंगा को लेकर विशाल जागरूकता रैली आठ अगस्त को कलेक्ट्रेट से निकाली जाएगी। इसमें जिले भर के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक के साथ अन्य लोग भी शामिल होंगे। संवाद