फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five teachers won in arts, craft and puppetry competition

हाथरस : कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में पांच शिक्षकों ने मारी बाजी

Sun, 20 Dec 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five teachers won in arts, craft and puppetry competition
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके नाम डायट प्राचार्या ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ भेजे हैं।
16 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस में हुआ था। इसमें जिले भर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए थे। निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया है।
विज्ञापन

इनमें राजेश कुमारी संविलयन विद्यालय महावतपुर सादाबाद, शिवानी वार्ष्णेय प्राथमिक विद्यालय बरसै सासनी और मनोज कुमार संविलियन विद्यालय अगसौली सिंकदराराऊ ने प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में नीलम सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी हाथरस और मोहित वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय मई सादाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इन सभी के नाम डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed