फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five lakh fake loan on farmer's name

किसान के नाम पर पांच लाख का फर्जी लोन

Wed, 07 Jun 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Wed, 07 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five lakh fake loan on farmer's name
पीड़ित किसान। - फोटो : अमर उजाला
आईडीबीआई बैंक द्वारा एक किसान के नाम पर फर्जी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को पांच लाख रुपये का लोन कर दिया गया। अब इस मामले की शिकायत यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने डीएम से की है। शिकायती पत्र में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने शिकायती पत्र में कहा गया है कि बैंक द्वारा किसानों के नाम से फर्जी लोन और उनके फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी की जा रही है। किसानों के नाम नोटिस बनाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। बैंक द्वारा महीपाल पुत्र मवाशीराम गांव भिंतर हाथरस के नाम पर पांच लाख रुपये का केसीसी लोन किसी और को दे दिया गया।
विज्ञापन


पांच जून को बैंक द्वारा नोटिस पहुंचने पर महीपाल को इसके बारे में जानकारी हुई। महीपाल ने इस संबंध में जब बैंक जाकर मालूम किया तो लोन के लिए फोटो किसी और का लगा हुआ था और फर्द, खसरा और खतौनी महीपाल की ही लगी थी। इसके अलावा प्रवीन वार्ष्णेय ने एक अन्य शिकायत में कहा कि डालचंद्र पुत्र अंतराम निवासी भिंतर हाथरस के नाम से चेक बुक डाक से उसके पास पहुंचती है, इस खाते पर भी फर्जी फोटो लगा हुआ है और गवाह भी फर्जी है। पत्र में इन दोनों मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामला जानकारी में आ चुका है। शिकायत गंभीर है, इसलिए इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
एके सक्सेना, एलडीएम, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed