{"_id":"61f586a46815b565de1aead8","slug":"hathras-five-candidates-including-bsp-sp-filed-nominations-hathras-news-ali284089835","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बसपा, सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बसपा, सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
हाथरस :आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के गेट पर जाने से रोकते समय पुलिस से होती न?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को बसपा, सपा सहित छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट से 200 मीटर की परिधि के बाहर ही प्रत्याशियों के वाहनों को रोक दिया गया। मुख्य गेट से बैरिकेडिंग में होते हुए प्रत्याशी सीधे अपने अपने नामांकन कक्ष तक पहुंचे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तीसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया में दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। दूसरी ओर से नामांकन प्रपत्र खरीदने की कार्यवाही भी चलती रही।
हाथरस विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार ने दो प्रतियों में, सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही ने तीन प्रतियों में, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से प्रत्याशी रवि व आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी राधाकृष्ण ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से लेबर पार्टी सेकुलर से अवधेश ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सादाबाद से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का ऑनलाइन नामांकन शनिवार को स्वीकार कर लिया गया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में व कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। संवाद