{"_id":"5e483b9c8ebc3ee5dd2954b6","slug":"hathras-first-told-the-young-man-a-robber-then-the-victim-sikandhra-rahu-news-ali2267943105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पहले युवक को लुटेरा बताया, फिर मुकरे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पहले युवक को लुटेरा बताया, फिर मुकरे पीड़ित
विज्ञापन
पहले युवक को लुटेरा बताया, फिर मुकरे पीड़ित
कासगंज रोड पर मां-बेटे से 50 हजार की लूट का मामला
पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड पर सरदला नाले के निकट शुक्रवार की दोपहर को बाइक सवार मां-बेटे से 50 हजार रुपये की लूट के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की पीड़ितों ने पहले तो लुटेरे के रूप में पहचान कर ली। उसके बाद दोनों मुकर गए। यही वजह है कि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
शनिवार को एसओजी टीम के प्रमोद कुमार कस्बे में आए और केनरा बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बैंक के बाहर लगा कैमरा खराब निकला और अंदर लगे कैमरे में उस कैश काउंटर का दृश्य ही नहीं था, जहां से पीड़ित मां-बेटे ने पैसे लिए थे। गौरतलब है कि बैंक से रुपये निकालने के बाद जब मां-बेटा गांव नावली लालपुर जा रहे थे।
तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने पीछे बैठी मां के हाथ में लगे 50 हजार रुपये की नकदी से भरे थैले को झपट्टा मारकर लूट लिया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और कासगंज रोड गिहारा बस्ती से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।