{"_id":"5df3e0ab8ebc3e87aa2c0e08","slug":"hathras-fire-in-moving-car-saved-life-by-jumping-shaphu-news-ali221374925","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
हाथरस: जलती हुई कार जलने के बाद बची हुई कार।
- फोटो : SHAPHU
चलती कार में लगी आग, कूद कर बचाई जान
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ (हाथरस)। गांव चिंता गढ़ी एवं नगला मौजी के बीच एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक गांव नगला मौजी के आठ युवक गांव के रूप सिंह की कार किराए पर लेकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव चिंता गढ़ी के नजदीक आई उसमें अचानक आग लग गई।
कार को जलता देख चालक ने ब्रेक लगाकर झटके से रोक दिया। उसमें बैठे सभी युवकों ने कार का दरवाजा खोलकर कूदकर जान बचाई। उन युवकों में से ही किसी ने स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग को कार में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ी ने बमुश्किल कार में लगी आग को बुझाया तब कार पूरी तरह से जल चुकी थी। लोगों को कहना है कार गैस से संचालित थी।