फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire broke out in Halwa-Paratha shop, created panic

हाथरस : हलवा-पराठे की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी

Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire broke out in Halwa-Paratha shop, created panic
हाथरस : आग से राख हुई हलवा पराठे की गुमटी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पालिका के द्वार के पास मंगलवार की सुबह हलवा-पराठे की गुमटीनुमान दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा हजारों रुपये कीमत का सामान व इन्वर्टर जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे दो कारीगर शौच जाने के कारण बच गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
कस्बा के मोहल्ला मटकोटा निवासी हनीफ पुत्र सफी मोहम्मद की खोखानुमा हलवा पराठे की दुकान नगर पालिका गेट पर है। मंगलवार की सुबह सात बजे करीब अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे दो लोग शौच करने गए थे कि उन्होंने इस दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान धू-धूकर जलने लगी। दुकान में रखा हजारों रुपये कीमत का रिफाइंड, घी, मैदा, चीनी आदि सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed