{"_id":"62813df0fe0b8a344f2d8dbb","slug":"hathras-fight-while-removing-enchroachemnt-shaphu-news-ali291617259","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस ः धर्मशाला रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस ः धर्मशाला रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक
विज्ञापन
धर्मशाला रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी के सामने खड़ी महिला। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कस्बा के धर्मशाला रोड पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। रविवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ लोगों को नोकझोंक हो गई। एक महिला जेसीबी के आगे खड़ी हो गई। चेयरमैन एवं राजस्व विभाग की टीम ने उसे काफी समझाया तब जाकर महिला जेसीबी के सामने से हटी। सोमवार से दोनों ओर पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा।
राजस्व विभाग के आरआई योगेश गौतम एवं लेखपाल बृजेश कौशिक के साथ चेयरमैन विपन वशिष्ठ की देखरेख में कस्बा के धर्मशाला चौराहा से कस्बा के लिए आने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटवा रहे हैं। पहले दिन रोड के एक किनारे की ओर से अतिक्रमण हटाया गया था।
अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने रोड के दूसरे किनारे पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को रविवार की सुबह का समय दिया था। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे लगाए टीनशेड हटाए लिए थे और कुछ हटाने लगे थे। समय पूरा होने के बाद जब जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक महिला जेसीबी के आगे खड़ी हो गई। चेयरमैन एवं राजस्व टीम ने उसे काफी समझाया तब कही वह जेसीबी के आगे से हटी। ईओ नरेश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सोमवार से दोनों ओर पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।