फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fight over complaint of water in petrol, uproar

हाथरस : पेट्रोल में पानी की शिकायत पर मारपीट, हंगामा

Sun, 07 Aug 2022 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fight over complaint of water in petrol, uproar
पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के एक पंप पर रविवार को पेट्रोल में पानी की शिकायत पर हंगामा हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर उपभोक्ता के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने का आरोप है। पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला व्यापारियान निवासी एक युवक कस्बे की पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा था। युवक ने बाइक में 200 रुपये की पेट्रोल डलवाई। पेट्रोल पंप से घर जाते समय अचानक उसकी बाइक बंद हो गई और उसे पेट्रोल में पानी की मिलावट होने का आभास हुआ। इसकी शिकायत करने के लिए वह बाइक को पैदल ही लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया।
विज्ञापन

पेट्रोल में पानी की मिलावट होने की शिकायत पर पेट्रोल पंप कर्मचारी भड़क गए और बाइक सवार युवक के साथ मारपीट गाली-गलौज की। पेट्रोल पंप पर भीड़ जमा हो गई। कई अन्य उपभोक्ता भी पेट्रोल में पानी मिलावट की शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। पंप पर हंगामा हो गया। काफी देर बहस होने के बाद प्रबंधक ने उपभोक्ताओं के रुपये वापस कराए। काफी देर हंगामा होने के बाद प्रबंधक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed