फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: fiercely beaten in two sides over the woman's sterilization

हाथरस : महिला की नसबंदी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: fiercely beaten in two sides over the woman's sterilization
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महिला की नसबंदी को लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रमनगला में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल आई घायल सोमवती पत्नी राधेलाल निवासी रमनगला ने बताया कि सोनवीर की पत्नी प्रीति को गांव की आशा सरोज नसबंदी कराने के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आई। शाम को उसका पति आया तो इस बात को लेकर विवाद हो गया। आशा के परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पति द्वारा रात्रि में अपनी पत्नी और गांव की आशा के साथ मारपीट कर दी गई। उसे बचाने के लिए गांव का एक युवक आया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

दोनों ओर से पथराव हुआ, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सौरभ, दिनेश पुत्रगण सूरजपाल, हेमलता पुत्री सूरजपाल, किरण देवी पत्नी बहोरी सिंह, कमलेश पुत्री सुखवीर सिंह और दूसरे पक्ष से ममता पत्नी किशनलाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मारपीट में घायल हुई गर्भवती ममता को महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed