फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fierce fighting in the procession, plates were thrown, many were beheaded

हाथरस : बरात में जमकर मारपीट, प्लेटें फिंकीं, कई के सिर फटे

Sun, 18 Dec 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fierce fighting in the procession, plates were thrown, many were beheaded
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की रात बरात में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते प्लेटें फिंकना शुरू हो गईं, जिससे कुर्सियां टूट गईं। कई युवकों के सिर फट गए और कुछ की नाक से खून बहने लगा। उपद्रव ज्यादा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस के लाठियां चलाते ही युवक बाइकें छोड़कर खेतों में भागे। रात में ही निकाह सम्पन्न कराया गया।
नगर के मोहल्ला नौखेल से शनिवार को एक बरात पुरदिलनगर के जलेसरी गेट मोहल्ले में गई थी। नजदीक होने के कारण कई युवक अपनी बाइकों से बरात में शामिल हुए। रात को बरात में किसी बात पर विवाद हो गया। देखते देखते यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। पहले तो आपस में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद कुर्सियां फिंकना शुरू हो गईं, जिससे बरात में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

आधा घंटे तक वहां उपद्रव का माहौल रहा। उपद्रव के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के लाठियां फटकारते ही उपद्रवी खेतों में भागे और अपनी जान बचाई। मारपीट में कई के सिर फट गए और नाक से खून बहने लगा। दावत के लिए आईं प्लेटें पंडाल में चारों तरफ बिखरी नजर आईं। घायल युवक रात में ही जैसे-तैसे सिकंदराराऊ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बाइकें वहीं खड़ी रह गईं। रात में ही निकाह की रस्में पूरी कराने के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया। कोतवाल अशोक कुुमार ने बताया कि मारपीट की खबर आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। शांति पूर्वक निकाह कराया गया। प्रकरण को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed