फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever continues... Innocent dies in Sadabad

हाथरस : बुखार का कहर जारी... सादाबाद में मासूम की मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever continues... Innocent dies in Sadabad
बुखार के चलते जिला अस्पताल में लगी मरीजों व उनके तीमारदारों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुखार व डेंगू का कहर जारी है। मंगलवार को सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना में एक पांच साल की मासूम की मौत हो गई। वहीं, सिकंदराराऊ में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक 116 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
हाथरस में मंगलवार को भी बुखार के काफी पीड़ित सरकारी और निजी अस्पताल में आए। काफी लोग जिले से बाहर अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं। बुखार से करीब दो दर्जन लोगों की जिले में मौत हो चुुकी है। काफी लोग डेंगू से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन

कई गांवों में घर-घर में बुखार पीड़ितों की चारपाई बिछी है। वहीं शहर व देहात के प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। मंगलवार को फिर काफी संख्या में बुखार के पीड़ित सरकारी अस्पतालों में आए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी कई गांवों में जाकर मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से मासूम की मौत
बदलते मौसम में संक्रामक रोग कहर ढा रहे हैं। मंगलवार को कस्बे में उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के मोहल्ला मुकेरखाना निवासी बच्ची के पिता शकील ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी अदीबा दो दिन से उल्टी दस्त से पीड़ित थी, सोमवार की शाम को उसे बुखार ने भी अपनी चपेट में ले लिया, उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed