{"_id":"6324c26776d96c17172d676f","slug":"hathras-fever-and-diarrhea-patients-reduced-due-to-change-in-weather-hathras-news-ali3005320183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मौसम में बदलाव से घटे बुखार व दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मौसम में बदलाव से घटे बुखार व दस्त के मरीज
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में कमी आई है।हालांकि मौसम के इस बदलाव से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 2000 मरीज पहुंच रहे थे, लेकिन अब संख्या घटकर 1,500 पर आ गई है। हालांकि सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
चार-पांच दिन से मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात को हल्की ठंडक रहने लगी है। इस कारण बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालांकि मौसम के इस बदलाव से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। इसकी वजह तापमान में बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होना है। संवाद
इन बातों का रखें ध्यान
- ठंडा पानी व आइसक्रीम का प्रयोग करने से बचें।
- धूप से आकर एसी, कूलर न चलाएं।
- पानी उबालकर गुनगुना पीयें।
- घर एवं आसपास साफ सफाई रखें।
- बाजार में बिक रहे कटे हुए फल व खाद्य सामग्री से परहेज करें।
- बच्चों को सुबह एवं रात की ठंड से बचाएं।
मौसम में आए बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में कमी आई है। अब बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज काफी कम हो गए हैं। यह मौसम का ही असर है।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
ओपीडी में पांच दिन में मरीजों का आंकड़ा
- 12 सितंबर को-- 1487
- 13 सितंबर को-- 1386
- 14 सितंबर को-- 1222
- 15 सितंबर को 1118
- 16 सितंबर को 1197